सीपी राधाकृष्णन बने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

महाराष्ट्र को अब मिलेगा नया राज्यपाल..

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र को जल्द ही नया राज्यपाल मिलने वाला है। दरअसल, एनडीए ने प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में उनकी जगह अब प्रदेश के गवर्नर पद की जिम्मेदारी किसी अन्य वरिष्ठ नेता को दी जाएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने खुद उनके नाम पर मुहर लगाई है।
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को पिछले ही महाराष्ट्र का 24वां राज्यपाल बनाया गया था। अभी वर्तमान में वह इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब जब उन्हें एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र को नया राज्यपाल मिल सकता है। 

झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं सीपी राधाकृष्णन 
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन उस समय विभिन्न सार्वजनिक और सामाजिक कारणों जैसे नदियों की माला परियोजना, आतंकवाद की समाप्ति, एक समान नागरिक संहिता, नशीली दवाओं की समस्या और अस्पृश्यता उन्मूलन जैसे सामाजिक मुद्दों के लिए 19 हजार किलोमीटर लंबी एक बड़ी रथ यात्रा की। विभिन्न पार्टी और आधिकारिक पदों पर रहने के बाद राधाकृष्णन को फरवरी 2023 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
  
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
तमिलनाडु के तिरुपुर में 4 मई 1957 को जन्मे सीपी राधाकृष्णन व्यवसाय प्रशासन में स्नातक हैं। उनके पास अपने गृह राज्य में चार दशकों से अधिक का राजनीतिक अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरुआत करते हुए वह 1974 में बीजेपी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने। वह 1996 में तमिलनाडु बीजेपी के सचिव बने और 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2004 में न्यूयॉर्क में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। वह 2004-2007 तक तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।

रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा ये खबर भी पढ़े : रेपो रेट को लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, महंगाई अनुमान घटा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में...
हिमाचल 
आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर...
झारखंड 
जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत